बड़ी खबर: 3 बच्चों समेत नहर में कूदी महिला, 1 की मौत, 2 लापता

विकासनगर: विकासनगर में एक महिला तीन बच्चों समेत शक्ति नहर में कूद गई। लोगों की मदद से महिला और एक बच्ची को नहर से बाहर निकाल लिया था, लेकिन दो बच्चों का अब तक कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है। नहर से रेस्क्यू की गई बच्ची की मौत हो गई है।

पुलिस को करीब एक बजे सूचना मिली कि एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ शक्ति नहर पुल नंबर-1 से छलांग लगा दी है। थाना विकासनगर से पुलिस बल और जल पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला और बच्ची को नहर से बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान रब्बानी पत्नी शहजाद निवासी ग्राम हसनपुर सहसपुर और मृतक बच्ची की पहचान जिया पुत्री शहजाद उम्र 3 वर्ष के रूप में हुई है। नहर में डूबे दो अन्य बच्चों जैनद 13 साल और जैद 12 साल की तलाश के लिए SDRF अभियान जारी है। जानकारी के अनुसार महिला का पति से किसी को लेकर विवाद हो गया था, जिससे नाराज होकर उसने अपने बच्चों समेत नहर में छलांग लगा दी।

शेयर करें !
posted on : September 12, 2021 4:45 pm
error: Content is protected !!