उत्तराखंड: किशोर उपाध्याय का बड़ा बयान, मेरे साथ पार्टी में न्याय नहीं हुआ

हरिद्वार: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने हरिद्वार में बयान दिया कि उनके साथ उत्तराखंड कांग्रेस में न्याय नहीं हुआ है। किशोर ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस को स्थापित करने में जितना हरीश रावत का योगदान है, उसका दस-बीस परसेंट योगदान तो उनका भी है। लेकिन, आज तक उनके साथ न्याय नहीं हुआ। राज्य स्थापित होने के बाद से आज तक उनकी उपेक्षा की जा रही है।

उन्होंने कहा कि अमेठी में जब वो राजीव गांधी के चुनाव इंचार्ज थे तब वो भारी मतों से जीते थे। उसके बाद राजीव गांधी ने उन्हें वहीं से चुनाव लड़ने का आग्रह भी किया। उन्होंने उनके आग्रह का आदर करते हुए पहाड़ क्षेत्र का विकास करना उचित समझा। लेकिन, कांग्रेस ने उत्तराखंड में उनके साथ न्याय नहीं किया।

उन्होंने कहा कि 2002 में कांग्रेस सरकार में उन्हें मंत्री होना चाहिए था। वह लाभ उन्हें नहीं मिला। पहले ही संगठन में बड़ा पद मिल जाना चाहिए था, वो नहीं मिला। उन्होंने कहा कि राज्यसभा जाने तक में भी उनके साथ भेदभाव किया गया। किशोर उपाध्याय ने यह भी कहा कि आज वो जो भी हैं, वह कांग्रेस की ही देन है। वो कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं और उत्तराखंड में कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे।

शेयर करें !
posted on : September 12, 2021 6:30 pm
error: Content is protected !!