2022 में जीत पक्की करने की तैयारी, लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ

  • जिनमें महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.

पौड़ी : 2022 चुनाव नजदीक आते ही राजनीति दलों में जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। पौड़ी जिले की चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के महादेवसैण, गडरी, दलमाणा में युवा नेता कांग्रेस प्रदेश सचिव कविंद्र इष्टवाल, अरूणोदय ब्लॉक अध्यक्ष पोखडा, सुरेंद्र रावत पूर्व ब्लॉक प्रमुख पोखडा, अरविन्द कुमार न्याय पंचायत अध्यक्ष, सुशील सुन्दरियाल युवा अध्यक्ष, पूनम कैन्तूरा सामाजिक कार्यकर्ता, अमरदीप जिला सचिव के नेतृतव में बड़ी संख्या में युवाओं ने कांग्रेस का हाथ थामा।

युवाओं ने कहा कि 2022 में कांग्रेस ही सरकार बनाएगी। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान 2022 के चुनाव में पार्टी की मजबूती के लिए के लिए चर्चा की गई।

प्रदेश सचिव कविंद्र इष्टवाल ने कहा कि 2022 के लिए जनता मन बना चुकी है कि भाजपा की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे और कांग्रेस को सत्ता में लाएंगे। राज्य का विकास केवल कांग्रेस ही कर सकती है।

कांग्रेस समाज के विकास की बात करती है। कांग्रेस के नेता हमेशा से जनता के बीच में रहते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी से लोग लगातार जुड़ रहे हैं। नेता जनता के वोटों से ही बनते हैं।

इष्टवाल ने कहा कि जिस तरह से क्षेत्र के लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। उससे एक बात तो साफ है कि लोग इस बार जिताने का मन बना चुके हैं। जनता का यह भरोसा कांग्रेस की पूंजि रहा है।

इस अवसर पर महावीर सिंह, बिजेंद्र दर्शन, सुचित्रा देवी ग्राम प्रधान ओडगांव, रेखा देवी ग्राम प्रधान भेंटी, सत्येंद्र सिंह पूर्व प्रधान भेंटी, सुरेंद्र सिंह, लाल सिंह भंडारी, गीता देवी, रोशन, कुलवंत जी, अभय निर्मल, अर्जुन सिंह, हरीश चंद्र, कमला देवी, दिनेश चंद्र, यशपाल रावत, बृजमोहन शर्मा, गजेंद्र सिंह, सैन सिंह जी, राजे सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह भूपेंद्र सिंह दिलवर सिंह श्रीचंद, सुनील सिंह प्रीतम सिंह धर्मपाल, चरण सिंह, प्रीतम राणा गजेंद्र चौहान आदि लोग मौजूद रहे।

शेयर करें !
posted on : September 13, 2021 9:18 am
error: Content is protected !!