ब्लाॅक प्रमुख की अनोखी पहल, महिलाओं को किया सम्मानित

उत्तरकाशी: विकासखंड भटवाड़ी के विभिन्न ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और महिला मंगल दल, महिला अधिकारी और अन्य सामाजिक संगठन से जुड़ी महिलाओं को सामाज में बेहतर काम करने के लिए पुरस्कृत की गई। साथ ही पंचायतों में जो पहली बार प्रतिनिधित्व कर रही उन महिलाओं को भी सम्मानित किया गया, जो समाज को जागरूक करने का काम किया गया है।

कार्यक्रम को शुभारंभ नाग देवता के आशीर्वाद और दीप प्रज्वलित कर किया गया। महिला मंगलदलों से जुड़ी महिलाओं ने मेहमानों का स्वागत किया। प्रमुख विनीता रावत के द्वारा सोल भेंट कर समस्त प्रधान, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, महिला मंगल दल जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि मेरी पहल होगी विकास के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में मान मर्यादित अस्तित्व को भी विकसित किया जाए।

साथ ही कृषि के क्षेत्र में स्वास्थ्य, उद्यान, महिला उत्थान के क्षेत्र में परिवर्तन लाने का काम महिला मंगल दलों एवं अपने पंचायत के चुने हुए सम्मानित जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर जागरूक करने का अभियान चलाया जाएगा। ब्लाॅक प्रमुख विनीता रावत के द्वारा एक नई पहल अपनी संस्कृतिक अपनी धरोहर को बचाने के लिए भी की गई।

कार्यक्रम में महिलाएं अपने पारंपरिक रासो नृत्य और अपनी पहाड़ी पहनावे पंखी, पागड़ा पहनी नजर आई। जबकि पुरुषों से ऊनी पहनने की अपील की जा रही है, जिसका उन्होंने खुद बीडीसी बैठक में पंखी, पागड़ा पहनकर उदाहरण दिया। उनका मानना है कि यह हमारी संस्कृति के साथ हमारे जो भेड़ बकरी पालक हैं। उनको भी रोजगार देने का एक प्रयास है। लोक गायकों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई।

कार्यक्रम में प्रधान संगठन के अध्यक्ष शालिग्राम भट्ट, जिला पंचायत सदस्य सरिता चैहान, ग्रामसभा बारसू के प्रधान देवेंद्री रावत, भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला संयोजक जगमोहन सिंह रावत, भाजपा वरिष्ठ नेता एवं चंद्रा नेगी, टकनौर क्षेत्र सुक्की के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्मेंद्र राणा, हंसराज चैहान,रवि रावत, पृथ्वीराज राणा, सिद्धार्थ नौटिया, कुमारी दीप्ति चैहान और विकासखंड भटवाड़ी के जनप्रतिनिधि प्रधान, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत विभि महिला मंगल दल, युवक मंगल दल सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें !
posted on : January 4, 2021 1:02 pm
error: Content is protected !!