बड़ी खबर : बड़कोट नगर पालिका EO अमरजीत कौर की छुट्टी, घनसाली भेजा

देहरादून : पिछले काफी दिनों से विवादों से घिरी बड़कोट नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी अमरजीत कौर का ट्रांसफर हो गया है। उनके खिलाफ पिछले कई दिनों से नगर पालिका सफाई कर्मचारी और नगर पालिका अध्यक्ष लगातार आंदोलन कर रहे थे।

एक प्रतिनिधिमंडल यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत के नेतृत्व में सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिला था। उन्होंने भरोसा दिया था कि उनका जल्द ट्रांसफर कर दिया जाएगा। पहाड़ समाचार ने भी प्रमुखता से इस खबर को प्रकाशित किया था, जिसका शासन ने संज्ञान लिया।

अधिशासी अधिकारी अमरजीत कौर पर कई गंभीर आरोप लगे थे। सरकारी वाहन के दुरुपयोग समेत निर्माण कार्यों में गड़बड़ी की जांच भी लंबित है, जिसकी फाइलें शासन में धूल फांक रही हैं।

माना जा रहा है कि उनके खिलाफ जांच के मामलों को भी खोला जा सकता है। सचिव विनोद कुमार सुमन की ओर से जारी आदेश में अमरजीत कौर को तत्काल ज्वाइन करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

शेयर करें !
posted on : August 10, 2021 10:39 pm
error: Content is protected !!