उत्तराखंड : हैट्रिक गर्ल का भव्य स्वागत, गांव की गलियां चमकाई, सड़क का काम भी शुरू

देहरादून: टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए शानदार प्रदर्शन करने नवाली हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया को जौलीग्रांट एयरपोर्ट भव्य स्वागत हुआ। उनके स्वागत में नेता से लेकर आम लोग भी पहुंचे थे। ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया। उनके गांव में भी उनका जोरदार स्वागत हुआ। लेकिन, जो सबसे खास बात है। वह यह है कि डेढ़ साल बाद उनके घर के बार लगा कूड़े का ढेर वंदना के पहुंचने से पहले हटा दिया है।

उत्तराखंड के हरिद्वार की बेटी भारतीय महिला हॉकी टीम की होनहार खिलाड़ी वंदना कटारिया ने ओलंपिक खेल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद आज अपने गृह क्षेत्र लौटी तो खेल प्रेमियों ने गर्म जोशी के साथ वंदना कटारिया का स्वागत किया। दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट से 8 बजकर 45 मिनट पर वंदना कटारिया जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंची। एयर पोर्ट से बाहर आने पर एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में जुटे खेल प्रेमियों ने वंदना कटारिया का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

वंदना कटारिया के साथ उनके परिवार के लोग भी मौजूद थे। एयरपोर्ट से वंदना कटारिया का काफ़िला कड़ी सुरक्षा के साथ भानिया वाला से होते हुए हरिद्वार केलिए रवाना हो गया। एयरपोर्ट पर वंदना कटारिया ने मीडिया से बात करते हुए ओलंपिक के अपने अनुभव को सांझा किया और भविष्य में और अच्छे प्रदर्शन से भारतीय महिला हॉकी को और ऊंचाई पर ले जाने की बात कही।

वंदना के मोहल्ले को एलईडी लाइटों से रोशन कर दिया गया है। उनके घर तक जाने वाले रास्ते को सुधारा जा रहा है। सालों से बदहाल गांव में तब से रौनक नजर आ रही है, जब से वंदना के आने की खबर मिली है। सरकार से लेकर अधिकारी तक हर दिन गांव के चैकर काट रहे हैं। गांव में दिन-रात काम कर वंदना के गांव की गलियों को चमकाया जा रहा है।

शेयर करें !
posted on : August 11, 2021 11:29 am
error: Content is protected !!