उत्तराखंड: चुनाव के कई रंग, प्रमुख पति ने थामा कांग्रेस हाथ, ब्लॉक प्रमुख पत्नी BJP के साथ

पौड़ी: चुनाव के कई तरह के रंग देखने को मिलते रहते हैं। कोई भाजपा का समर्थक है तो कई कांग्रेस के साथ है। ऐसा परिवारों में भी देखने को मिल रहा है। पिता कांग्रेस का प्रचार कर रहे है, तो बेटा भाजपा के लिए वोट मांग रहा है। लेकिन, पौड़ी जिले में मामला कुछ अलग है। यहां पति ने कांग्रेस का हाथ थामा तो पत्नी भाजपा के साथ हैं। दोनों ही अपने-अपने अभियान में जुट गए हैं।

कल्जीखाल में प्रमुख और यमकेश्वर से कांग्रेस के टिकट के दावेदार महेंद्र सिंह राणा को टिकट भले ही ना मिला हो, लेकिन उन्होंने कांग्रेस का साथ नहीं छोड़ा। वो कांग्रेस पौड़ी प्रत्याशी नवल किशोर के लिए काम करेंगे। उन्होंने प्रचार अभियान की शुरूआत भी कर दी है। वहीं, दूसरी ओर उनकी प्रमुख पत्नी बीना राणा भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पोरी के लिए वोट मांगेंगी।

महेंद्र राणा ने कल्जीखाल ब्लॉक में अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार में जुटा दिया है। महेंद्र राणा की पत्नी ब्लॉक प्रमुख बीना राणा कल्जीखाल में भाजपा कोटे से प्रमुख हैं। ऐसे में स्थितियां बेहद रोचक हो गयी है। पति और पत्नी की राजनीति लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

शेयर करें !
posted on : January 31, 2022 12:49 pm
error: Content is protected !!