उत्तराखंड : चुनाव में लगी थी कनिष्ठ सहायक की ड्यूटी, यहां खेत में पड़ा मिला शव

रुड़की: रुड़की के मुलदासपुर माजरा में खेतों में एक शव पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। बहादराबाद थाना पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। मृतक की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। उनकी ड्यूटी इन दिनों चुनाव में लगी थी। हरिद्वार पुलिस सभी एंगल से जांच में जुट गई है।

मृतक की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर हरिद्वार में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात था। वर्तमान में अभिषेक की विधानसभा चुनाव में ड्यूटी लगी हुई थी। थानाध्यक्ष बहादराबाद के अनुसार मुलदासपुर माजरा ग्राम वासियों ने मृत व्यक्ति के खेत में मिलने की सूचना पुलिस को दी थी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि ग्राम निवासी अशोक के गेहूं के खेत में व्यक्ति का शव पड़ा है। शव की तलाशी लेने पर आइडी-कार्ड मिला है। जिसके अनुसार शव की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। पुलिस अभिषेक की हत्या के अंदेशे से भी इनकार नहीं कर रही है। अभिषेक की ड्यूटी चुनाव में लगी हुई थी।

शेयर करें !
posted on : February 6, 2022 4:13 pm
error: Content is protected !!