उत्तराखंड : विधायक प्रत्याशी ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, जेपी नड्डा पर निशाना

उत्तरकाशी : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तरकाशी पहुंचे थे। उन्होंने वहां भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। जेपी नड्डा के दौरे पर कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण ने कहा कि नड्डा का भाषण केवल केंद्र की योजनाओं तक ही सीमित रहा, जो भी बोले केवल केंद्र सरकार का ही बखान करते रहे।

उन्होंने कहा कि नड्डा जी ये क्यों भूल गए कि 2017 में उत्तराखंड की जनता ने भारी बहुमत से भाजपा की खटारा इंजन की सरकार भी बनाई थी, जो पिछले 5 सालों में हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। स्थानीय मुद्दे, जो आपकी सरकार में गौण रहे। आखिर उनकी सुध कौन लेगा। गंगोत्री की जनता जानती है और समझती भी है कि इस बार केवल और केवल विकास के नाम पर वोट पड़ेगा।

उन्होंने सवाल किया कि पिछली बार जो बड़े नेता उत्तरकाशी में घोषणाएं कर के गए थे। इस बार लौट कर नहीं आए। जो भी वादे किए थे। एक भी धरातल पर नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि आज गैस सिलिंडर के दाम 1000 तक पहुंच गए हैं। हमारी सरकार दाम 500 रूपयेय कर देगी।

घोषणा पत्र के प्रमुख बिंदु
1. गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में मेडिकल कालेज की स्थापना। 2. मेरे द्वारा स्थापित इंजीनियरिंग कॉलेज का विधिवत संचालन।

3 उत्तरकाशी नगर में मल्टी स्टोरी पार्किंग एवं बस अड्डे का निर्माण।

4. गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में अवशेष आपदा सुरक्षा के कार्यों को प्रमुखता से पूरा किया जाएगा।

5. 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी इसके बाद चरणबद्ध तरीके से यह छूट बढ़ाई जाएगी। गंगोत्री विधानसभा के अन्तर्गत आपदाग्रस्त गांवों और तटवर्ती क्षेत्रों के अवशेष बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य प्राथमिकता से करवाये जायेंगे।

6 मां गंगा की स्वच्छता को बनाये रखने के लिए नगर क्षेत्र में आन्तरिक लाइनों को सिवरेज सिस्टम से लिंक करना एवं विधानसभा की अन्य आवासीय बस्तियों में सिदरेज सिस्टम की स्थापना।

7. मू-कानून मू-बन्दोबस्त एवं स्वैच्छिक चकबन्दी लागू करना।

8. वर्तमान में 28 हजार रिक्त पद है जिनको पहले साल में भरा जायेगा। इस हेतु प्रतिवर्ष सरकारी नौकरियों एवं नियुक्तियों में लगी रोक को तत्काल हटाया जायेगा।

9. गंगोत्री विधानसभा के प्रत्येक पट्टी स्तर पर खेल मैदान की स्थापना एवं आजाद मैदान उत्तरकाशी को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित किया जायेगा।

10. विधानसभा के अंतर्गत मोक्ष घाट एवं स्नान घाटों का सौदर्यीकरण

11. जिला चिकित्सालय सहित अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति एवं उच्च स्तरीय आधुनिक उपकरणो व बायलिसिस सेंटर की स्थापना।

12. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाड़ी एवं डुण्डा का उच्चीकरण करना। 13. वारुणी पंचकोशी यात्रा को राजकीय यात्रा घोषित करना।

14. नगर क्षेत्र में गंगा किनारे आस्था पथ (मरिन ड्राइय) का निर्माण। 15. विधानसभा के दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क असुविधा को दूर करना

16. विकास खण्ड दुण्डा में आयोजित होने वाले जनपद उत्तरकाशी स्थापना दिवस विकास मेले व भटवाडी में आयोजित किसान मेला को राजकीय मेला घोषित किया जायेगा।

17. अनुसूचित जाति के लिए स्पेशल कम्पोनेंट प्लान का पुनर्गठन 18. कूड़ा निवारण केंद्र की स्थापना (ॅंेजम क्पेचवेंइसम ज्तमंजउमदज च्संदज)

19. विधानसभा के प्रत्येक महिला मंगलदल एवं युवक मंगलदल को प्राथमिकता अनुसार प्रोत्साहन सामाग्री उपलब्ध कराना एवं ग्राम सभा के कामों में महिला मंगलदल एवं युवक मंगलदल के मतानुसार सहभागिता प्रदान कराना।

20. भागीरथी नदी पर जोशियाडा स्थित मोटर पुल (डबल लेन) का निर्माण। 21. दैवीय आपदा से क्षति ग्रस्त चिन्हित ग्रामों का पुनर्वास एवं विस्थापन

22. विधानसभा के पेयजल संकट वाले समस्त ग्रामों में पेयजल पंपिंग योजना का निर्माण किया जायेगा। 23. भटवाड़ी मुख्यालय में बहुउद्देशीय विकास भवन / तहसील भवन सहित बस अड्डे का निर्माण

24. सीमान्त गांव नेलाग एवं जादुग के ग्रामीणों की लम्बित मांगों का निस्तारण 25 मनेरा स्टेडियम में खेल गतिविधियों एवं प्रशिक्षण की निःशुल्क व्यवस्था

26. गंगोत्री विधानसभा को योग व ध्यान कैपिटल बनाना।

27. जिले के समस्त सिद्धिपीठ देवी देवताओं के मन्दिर जिनका गंगोत्री विधानसभा की लोक संस्कृति में विशेष महत्व एवं मान्यता है, उनको पर्यटन मानचित्र पर स्थापित किया जायेगा।

28. उपनल च्त्क् व अन्य आउट सोर्स एजेंसी, संविदा, दैनिक वेतन भोगी माध्यम कार्यरत कर्मचारियों साथ ऑगनबाडी, आशा कार्यकत्री, भोजन माता, ग्राम प्रहरी, वन प्रहरी, मनरेगा कर्मियों छभ्ड, अतिथि शिक्षकों, शिक्षक प्रेरक से सम्बंधित मांगों पर उचित पैरवी करेंगे।

29. विधानसभा स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना।

30. विधानसभा में कला एवं संगीत केंद्र की स्थापना।

31. सिंगुड़ी में लंबित कृषि मंडी को फिर से शुरू किया जायेगा।

32. ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होम स्टे के तहत स्वरोजगार उत्पन्न करना।

33. प्रत्येक ग्राम सभा स्तर पर पुस्तकालय की स्थापना।

34. गंगोत्री विधानसभा में विभिन्न स्थानों में संचालित आयुर्वेदिक अस्पतालों का उच्चीकरण

35. तीर्थाटन एवं पर्यटन स्थलों दयारा बुगियाल जौराई बुनियाल, कुशकल्याण, सहस्त्रताल, गिडारा बुगियाल, बकरिया टॉप अवाना बुग्याल, डोडीताल हारुन्ता बुग्याल नचिकेवाताल, हरिमहाराज वारुणी पंचकोशी मार्ग, ब्रह्मीताल, नागणीठांग, खीड़ाताल, सातताल, अयाणादेवी, वरुणावत टॉप जैसे पर्यटन स्थलों को विकसित कर पर्यटन सर्किट से जोड़ा जायेगा।

36. मनेरी एवं जोशियाड़ा झील को पर्यटन के लिए बढ़ावा देने हेतु नैनीताल झील की तर्ज पर विकसित किया जायेगा। 37. जंगली जानवरों के द्वारा किये गये फसलों के नुकसान के बचाव के लिए बंदरबाडा घेरवाड़ का निर्माण।

38. प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर फसलों की सुरक्षा हेतु बन्दरवाल की नियुक्ति

48. पट्टी स्तर उद्यान विपणन केन्द्र की स्थापना।

महत्वपूर्ण सड़कें

1. मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखवा से जांगला तक सड़क निर्माण।

2 ग्राम पटुडी धनारी से पांचवे धाम श्री सेमनागराजा मंदिर तक मोटर मार्ग का निर्माण। 3. उपरीकोट-स्थानाचट्टी यमनोत्री मोटर मार्ग का निर्माण।

4. सुवाखोली भवान मोटर मार्ग का डबल लेन निर्माण कर उत्तरकाशी- देहरादून की दूरी सुलभ करना।

5. घरासू नालूपानी राष्ट्रीय राजमार्ग के बरसात में बार-बार बन्द होने पर सिंगुणी (घनारी) से मरगांव (धरासू) तक वैकल्पिक मोटर मार्ग का निर्माण।

6. जोशियादा-मनेरा-दिलसोह-अठाली मोटर मार्ग से देवीधार दुण्डा तक वैकल्पिक मोटर मार्ग का निर्माण। फ

7. बागड़ी क्षेत्र में मेलुड़ा से अलेध घनपुर तक सड़क मार्ग का निर्माण।

5. इसके साथ ही विधानसभा के अन्तर्गत सड़क विहीन गावों, हर्षिल-जोधरा, जसपुर सिल्याण, डांग- पोखरी, सेक दन्दालका नेताला, सिरोर हीना, स्याबा, साल, मुक्की, हुरी, जोड़ाव, कुज्जन- नटीण, फोल्ट-संताणगांव, डांडा-मांजफ, कोटियालगांव, कवां-भराणगाव, बौन- पंजियाला (वैकल्पिक मार्ग), मनेरी-जखोल- सुक्खी टॉप (वैकल्पिक मार्ग), पैंजियाला उपरीकोट (वैकल्पिक मार्ग) सीरी नई बस्ती, बगियालगांव से पाटा-संग्राली, किशनपुर- सौह, को मोटर मार्गों से जोड़ना हमारी प्राथमिकता रहेगी इसके साथ ही मेरा गांव मेरी सड़क योजना से 2 से 3 किलोमीटर की दूरी वाले समस्त गावों को सड़क मार्ग से जोड़ा जायेगा।

error: Content is protected !!