उत्तराखंड: यहां लगे पोस्टर, मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी?

देहरादून: देशभर में कोरोना वैक्सीन की कमी है। देश में वैक्सीन की कमी के कारण अब इस पर जमकर सियासत भी होने लगी है। दिल्ली में सबसे पहले मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी? के पोस्टर लगे थे। इनके लगने के बाद 25 से अधिक लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। लोगों की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने इसका विरोध किया।

पोस्टर के तेजी से वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और दूसरे नेताओं ने भी इन पोस्टरों को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तो शेयर किया ही। साथ ही अपनी डीपी भी लगाई। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और देखते ही देखते कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना लिया।

दिल्ली से ये पोस्ट वार अब देहरादून भी पहुंच गई है। देहरादून में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर दो पोस्ट लगाए हैं। देश में वैक्सीन की कमी होने के बाद से ही यह मामला तेजी से चर्चा में है कि देश में व्यवस्था करने के बजाय मोदी सरकार ने वैक्सीन को पहले विदेशों को भेजा, जबकि अपने देश में वैक्सीन की कमी है।

शेयर करें !
posted on : May 18, 2021 12:26 pm
error: Content is protected !!