उत्तराखंड: शिवराम सिंह रावत बने देहरादून दूरदर्शन के कार्यक्रम प्रमुख

देहरादून: भारतीय प्रसारण सेवा के अधिकारी IBS(P) शिवराम सिंह रावत, सहायक निदेशक (कार्यक्रम) ने विधिवत कार्यक्रम प्रमुख दूरदर्शन देहरादून का पदभार ग्राहण कर लिया है। डाॅ. सुभाष थलेड़ी के सेवानिवृत्त होने के बाद उनको तैनाती मिली है। उन्होंने पहले भी राज्य की संस्कृति, सामाजिक सरोकारों और राज्य की बेहतरी के लिए दूरदर्शन के जरिए बेहतरीन काम किया है।

उनके निर्देशन में प्रसारित कायक्रमों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार भी मिल चुके हैं। इसके अलावा शिवराम सिंह रावत ने आकाशवाणी अम्बिकापुर ग्वालियर, नजीबाबाद और दूरदर्शन देहरादून समेत दूरदर्शन श्रीनगर में में भी अपनी शानदार सेवाएं दी हैं। श्रीनगर में उन्होंने कई बेहतरीन कार्यक्रम किए, जिनको लिए उनको दर्शकों का खूब प्यार भी मिला।

शेयर करें !
posted on : June 4, 2021 12:07 pm
error: Content is protected !!