बड़ी खबर: पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने की आत्महत्या

रामनगर :  ग्राम छोई निवासी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने आत्महत्या कर ली है। छात्र नेता ने खुद को फांसी लगा ली। जानकारी के अनुसार महाविद्यालय के ग्राम छोई निवासी 24 वर्षीय छात्र नेता गौरव फर्त्याल ने बीती रात 2 बजे के करीब अपने घर मे ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गौरव को संयुक्त चिकित्सालय भी ले कर गए, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।साल 2016 में रामनगर महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे गौरव फर्त्याल ने आत्महत्या कर ली। वह यहां ग्राम छोई रहते थे। आत्महत्या की वजह पता नहीं लग पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्राम छोई निवासी 24 वर्षीय छात्र नेता गौरव फर्त्याल ने बीती रात 2 बजे अपने घर मे ही फांसी लगा ली। पता लगने पर परिजन गौरव को संयुक्त चिकित्सालय ले गए। यहां पर डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी एसएसआई हरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कर किया गया। उन्होंने बताया कि आत्महत्या की वजह अब तक पता नही चल पाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें !
posted on : June 4, 2021 11:01 am
error: Content is protected !!