उत्तराखंड : लड़कियों को लगी नशे की लत, नशा मुक्ति केंद्र में करनी पड़ी भर्ती, वहां से हो गई फरार

देहरादून: नशा केवल लड़के ही नहीं करते। बल्कि, लड़कियां भी पीछे नहीं हैं। आलम यह है कि लोगों को नशे की आदी हो चुकी लड़कियों को नशा मुक्ति केंद्र तक में भर्ती कराना पड़ रहा है। लेकिन, नशे की आदी लड़कियां नशा मुक्ति केंद्र से भी फरार हो गई। अब ना वो घर पहुंची हैं और ना पुलिस को ही मिल पाई हैं।

ताजा मामला देहरादून का है। यहां 4 लड़कियों के नशा मुक्ति केंद्र से फरार होने का मामला सामने आया है। आपने लड़कों के नशा मुक्ति केंद्र से भागने की बात तो सुनी होगी। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। लेकिन, अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। क्लेमेंटटाउन पुलिस ने बताया कि प्रकृति विहार, टर्नर रोड पर वॉक एंड विन साबर लिविंग होम एंड काउंसिलिंग सेंटर (नशा मुक्ति केंद्र) है।

यहां पांच युवतियां भर्ती थीं। इनमें से चार गुरुवार शाम वार्डन को चकमा देकर भाग गईं। इनमें तीन लड़की देहरादून और एक रुड़की की है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उनकी तलाश शुरू की। युवतियों केपरिजनों से भी संपर्क किया गया, हालांकि रात नौ बजे तक व अपने घर नहीं पहुंची थीं।

इन सभी को फरवरी में भर्ती कराया गया था। पुलिस के मुताबिक वार्डन गुरुवार देर शाम एक लड़की से बात कर उसकी काउंसिलिंग कर रही थीं। इसी दौरान अन्य चारों युवतियां चुपके से बाहर निकल गईं। उन्होंने पहले केंद्र के गेट का ताला लगाया। इसके बाद गेट से कूदकर फरार हो गईं। इससे पहले भी नशा मुक्ति केंद्रों से भर्ती लोगों के भागने का मामला सामने आ चुका है।

शेयर करें !
posted on : August 6, 2021 11:58 am
error: Content is protected !!