उत्तराखंड : पूर्व CM हरीश रावत बोले : कल करूंगा चीर-फाड़

देहरादून : उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी राज्य के 11वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। वह कल औपचारिक रूप से शपथ ग्रहण कर लेंगे। उनके सीएम बनाए जाने का ऐलान होते ही पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर उनको बधाई दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में बधाई के साथ ही भाजपा के कुछ नेताओं पर तीखा तंज भी कसा है।

एक्सक्लूसिव: सिफ़र से शिखर तक पुष्कर सिंह धामी, चुनौतियों भरा रहा सफर, देखें पूरी रिपोर्ट

प्रदेश में मुख्यमंत्री बदल गया है तो प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जहां प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की और उन्हें बधाई दी। हरीश रावत ने जिस तरह से तंज कसा है, उनका इशारा कांग्रेस से भाजपा में आए सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत और सुबोध उनियाल जैसे चेहरों की ओर था।

उत्तराखंड की सबसे बड़ी खबर : पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि “भाजपा के मुख्यमंत्री चयन का सीन नाटकीय तरीके से समाप्त हुआ। कुछ लोगों के लिए अंगूर हमेशा-हमेशा के लिए खट्टे हो गये हैं। खुशी है एक किसान और सैनिक का बेटा पुष्कर सिंह धामी राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं।

उत्तराखंड: त्रिवेंद्र के कार्यालय में इसलिए बंटी थी मिठाई, लोग समझे फिर बनेंगे CM

उनको बहुत-बहुत बधाई। आज शुभकामना देने का दिन है। कल मैं इस सारे घटनाक्रम की राजनैतिक चीर-फाड़ करूँगा। मगर आज केवल-केवल पुष्कर धामी जी को बधाई देता हूंँ, उनके जीवन में यह बड़ा क्षण है।” अब देखना होगा कि हरदा क्यूं चीर-फाड़ करते हैं। कहा जा रहा है कि पूर्व सीएम हरीश रावत ने इशारों में ही सही, उन्होंने सतपाल महाराज पर ही तंज कसा है।

 https://pahadsmachar.com/paudi/uttarakhand-congress-ready-bjp-laid-down-arms-kavindra-ishtwal/

 

 

 

शेयर करें !
posted on : July 3, 2021 9:29 pm
error: Content is protected !!