उत्तराखंड: कांग्रेस चुनाव के लिए तैयार, BJP ने डाले हथियार: कवींद्र इष्टवाल

पौड़ी: युवा नेता कांग्रेस प्रदेश सचिव कवींद्र इष्टवाल ने सीएम बदले जाने को लेकर कहा कि भाजपा ने इस राज्य को राजनीति की प्रयोगशाला बनाकर रख दिया है। राज्य में विकास कार्यों की बजाय मुख्यमंत्री बदलने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता परेशान है, इससे सरकार और भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता है।

कवींद्र इष्टवाल ने कहा कि कुछ महीने पहले ही सीएम का चेहरा बदला गया था। तब दावे किए गए थे कि विकास करेंगे, लेकिन अब एक और चेहरा थोप दिया गया। कोरोना काल में लोगों ने बहुत कुछ खोया, उससे कोई फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने राज्य का पूरा सिस्टम ही तबाह करके रख दिया है। राज्य को केवल मुख्यमंत्री बनाने की फैक्ट्री बनाकर रख दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह पता चल गया है कि वो 2022 में चुनाव नहीं जीतने वाले। इष्टवाल ने कहा कि भाजपा को समझ आ गया है कि जनता उनको नकार चुकी है।

कांग्रेस की ओर लोग उम्मीदों से देख रहे हैं। कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव से पहले ही हथियार डाल चुकी है। इसलिए लगातार एक के बाद एक सवा चार साल के भीतर तीन मुख्यमंत्री बना डोले। इससे राज्य की जनता में आक्रोश है और भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए तैयार है।

शेयर करें !
posted on : July 3, 2021 6:51 pm
error: Content is protected !!