उत्तराखंड: महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, और कुंभ कोविड टेस्टिंग घोटाले के खिलाफ प्रदेर्शन, CM आवास कूच

देहरादून: कांग्रेस ने आज देहरादून में महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, किसान बदहाली और कुंभ कोविड टेस्टिंग घोटाले के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री आवास कूच में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से लेकर कांग्रेस के प्रदेशा अध्ययक्ष प्रीतम सिंह समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। कांग्र्रेस ्प्रदेश सचिव कवींद्र इष्टवाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य सरकार के कुशासन, कमरतोड़ महंगाई से परेषा हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा राज में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। बेरेजागार भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की इस जनविरोधी सरकार से मुक्ति दिलाने के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। कांग्रेस ने तय कर लिया है कि राज्य की जनता को इस कुशासन से मुक्ति दिलाकर रहेंगे। कवींद्र इष्टवाल ने कहा कि भाजपा सकरार की विदाई के लिए कांग्रेस ने निर्णायक जंग का ऐलान कर दिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। इस सरकार के राज में आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महंगाई से लोग बेहाल हैं। पेट्रोल-डीजल और इतना महंगा है कि लोग गाड़ी चलाने से कतराने लगे हैं। दालें थाली से गायब होने लगी हैं। इष्टवाल ने कहा कि अब भाजपा सरकार की विदाई तय है।

शेयर करें !
posted on : July 10, 2021 5:36 pm
error: Content is protected !!