उत्तराखंड : CM धामी ने ओलंपिक पदक विजेता हॉकी टीम और पहलवान रवि दहिया को दी बधाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई एवं शुभकामना दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि 41 वर्षों पश्चात मिली जीत भारत को आने वाले समय में विश्व हॉकी का चौंपियन बनाने के लिये प्रेरित करेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टोक्यो ओलंपिक की 57 कि.ग्रा. वेट कैटेगरी की कुश्ती प्रतियोगिता में रेसलर रवि दहिया को रजत पदक अर्जित करने पर बधाई एवं शुभकामना दी हैं। मुख्यमंत्री ने रवि दहिया के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

शेयर करें !
posted on : August 6, 2021 10:51 am
error: Content is protected !!