उत्तराखंड : तीन जिलों में खुलेंगे ट्रैफिक थाने, पर्यटन स्थल चोपता, धारी और सांकरी में थाने या चौकी!

देहरादून : प्रमुख सचिव, गृह आरके सुधांशु ने पुलिस मुख्यालय मे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस विभाग द्वारा किये जा रहे कार्य की समीकाश की। इस दौरान पुलिस विभाग द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक, पी/एम- सेंथिल अबुदेई कृष्ण राज एस ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से पुलिस के शासन स्तर के मुद्दों से उनको अवगत कराया। पीएम मोदी के विजन-SMART (S-Sensitive & Strict, M-Modern with Mobility, A-Alert & Accountable, R- Reliable & Responsive, T-Trained & Techno-Savvy) Policing पर उत्तराखण्ड पुलिस की ओर से किये जा रहे कार्यों की प्रमुख सचिव ने जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रों में सूदग़ार के नितदेश दिए।

बैठक में निम्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया गया-
1. कार्मिक, प्रोवजिनिंग, आधुनिकीकरण, पुलिस कल्याण, कानून व्यवस्था, फायर, संचार, ड्रग्स, साइबर क्राइम आदि मुद्दों पर गहराई से मंथन किया गया।
2. तीन जनपदों- ऊधमसिहनगर, देहरादून, हरिद्वार में ट्रैफिक थाने खोले जाने पर भी चर्चा की गयी।
3. पर्यटन की दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण चोपता, धारी, सांकरी आदि में थाने/चौकियां खोले जाने पर चर्चा।
4. पुलिस कर्मियों हेतु पुरस्कार धनराशि की व्यवस्था हेतु नया उपलेखाशीर्षक खोले जाने पर चर्चा।
5. गैरसैंण में आईआरबी की तीसरी बटालियन की स्थापना पर चर्चा।
6. पुलिस आधुनिकीकरण हेतु बजट बढ़ाये जाने का अनुरोध किया गया।
7. आर्थिक अपराध थाना, नई फायर यूनिट खोले जाने तथा प्रशिक्षण भत्ते प्रदान करने का अनुरोध किया गया।
8. प्रदेश में पुलिस भवनों, थाना/चौकियों के भवनों हेतु बजट बढ़ाने का अनुरोध किया गया।
9. निष्क्रिय वाहनों के स्थान पर नए वाहन स्वीकृत करने पर चर्चा की गयी।
10. पीएसी के जवानों को मूवमेंट हेतु ट्रकों के स्थान पर बसों से मूवमेंट कराने हेतु बसों का नियतन बढ़ाने हेतु अनुरोध किया गया।

DGP अशोक कुमार ने उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा किये जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों के सम्बन्ध में कहा गया कि हमारे infrastructure बेहतर हुए हैं। माननीय प्रधानमंत्री जी की स्मार्ट पुलिसिंग की अवधारणा पर उत्तराखण्ड पुलिस अग्रसर है। उत्तराखण्ड पुलिस ने विगत वर्षों में काफी कुछ हासिल किया है, संवेदनशील पुलिसिंग की ओर भी काफी काम हुआ है, परंतु अभी भी हमें काफी कुछ हासिल करना बाकी है। प्रमुख सचिव, गृह, उत्तराखण्ड शासन आरके सुधांशु, ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को स्मार्ट पुलिस बनाने में शासन पुलिस मुख्यालय के साथ है और हम इस ओर पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सकारात्मक रूख अपनाते हुए पुलिस विभाग की समस्याओं का समाधान करेंगे।

शेयर करें !
posted on : January 25, 2022 2:48 pm
error: Content is protected !!