CS ने दिए डग्गामारी रोकने के निर्देश, मैदानी क्षेत्रों में चलाएं CNG और इलेक्ट्रिक बसें

देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग को अपग्रेड करने के लिए अन्य प्रदेशों की ओर से अपनाई जा रही बेहतर विधियों का अध्ययन कर प्रदेश में भी लागू किया जाए। मुख्य सचिव ने डग्गामारी को रोकने के लिए विशेष प्रयास किए जाने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इसके लिए सेंट्रालाईज्ड कन्ट्रोल रूम तैयार किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि पिछले दिनों डग्गामारी पर लगाम लगाए जाने से अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। डग्गामारी रुकने से परिवहन निगम की बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने परिवहन निगम को बसों के फेरे बढ़ाने और मैदानी क्षेत्रों में सीएनजी और इलैक्ट्रिक बसें चलाए जाने पर फोकस किया जाए। उन्होंने कहा कि बिना टिकट यात्रा और डीजल चोरी पर भी लगाम लगाए जाने की आवश्यकता जोर दिया।

शेयर करें !
posted on : September 30, 2021 5:25 pm
error: Content is protected !!