उत्तराखंड ब्रेकिंग : हटाई गई टिहरी डैम के पास बनी अवैध मस्जिद, लोगों ने किया था विरोध

टिहरी: टिहरी झील के पास बनाई गई मस्जिद को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। इस मस्जिद का स्थानीय लोगों ने विरोध किया था। लगातार विरोध के प्रशासन ने इस हटाने का फैसला लिया। खंड-खाला कोटि कॉलोनी में बनी इस अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया जा रहा है।

अवैध मस्जिद के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। विरोध-प्रदर्शन कर रहे अक्षत बिजल्वाण ने कहा कि पहली बात तो यह है कि यह मस्जिद अवैध थी। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा था। इस तरह से कहीं भी मस्जिद नहीं बनाई जा सकती। विरोध का मामला देशभर में शोसल मीडिया में ट्रेंड कर रहा था।

दरअसल, डैम बनाने वाली कंपनी ने मुस्लिम मजदूरों के लिए एक अस्थायी मस्जिद बनाई थी। परियोजना के पूरी होने के बाद कंपनी और मजदूर चले गए, लेकिन अस्थायी मस्जिद को जस का तस रहने दिया गया। इस अवैध ढांचे को हटाने के लिए पहले भी स्थानीय नेताओं, हिंदू संगठनों और लोगों ने विरोध किया था।

शेयर करें !
posted on : September 30, 2021 5:29 pm
error: Content is protected !!