उत्तरकाशी: EO की मनमानी, बदहाल हुआ शहर, DM भी चुप

बड़कोट: नगर पालिका बड़कोट में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ईओ की मनमानी के खिलाफ नगर पालिका अध्यक्ष से लेकर कर्मचारी तक सभी आंदोलन कर रहे हैं। डीएम और एसडीएम से भी शिकायत हो चुकी है। बावजूद कोई कार्रवाई करने का तैयार नहीं हैं। ईओ की शिकायत वाहनों के दुरुपयोग मामले में मुख्य सचिव से भी हो चुकी है। इसके बाद भी ईओ के खिलाफ अब तक कोई एक्शन नहीं लिया गया।

नगर पालिका बड़कोट में ईओ अमरजीत कौर लंबे समय से तैनात हैं। उनकी मानमानी की शिकायतें अक्सर सामने आती रहती हैं। उनके खिलाफ नगर पालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत से लेकर कर्मचारी और समाजसेवी डॉ. कपिल रावत भी शिकायत कर चुके हैं। कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले और बुलंद हो रहे हैं। ईओ का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें साफ सुनाई दे रहा है कि वो किस तरह से बेलगाम हो गई हैं।

आलम यह है कि वो अब नगर पालिका अध्यक्ष को ही सरकारी वाहन का प्रयोग करने से रोकने लगी हैं। जबकि वो खुद बड़कोट से ऋषिकेश तक वाहनों को अपने पर्सनल कार्यों के लिए लेकर जाती हैं। सवाल यह उठता है कि एसडीएम से लेकर डीएम और मुख्य सचिव तक शिकायत जाने के बाद भी ईओ के खिलाफ कार्रचाई क्यों नहीं हो रही है।

इससे उच्चाधिकारियों पर भी सवाल खड़े होते हैं। इस संबंध में डीएम से मयूर दीक्षित से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। डीएम का सरकारी नंबर भी स्विच ऑफ बता रहा है। उनको व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बड़कोट में हर तरफ कूड़ा ही कूड़ा नजर आ रहा है। जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।

शेयर करें !
posted on : August 7, 2021 11:14 am
error: Content is protected !!