उत्तराखंड : CM का बड़ा ऐलान, ओलंपियन वंदना कटारिया को सरकार देगी 25 लाख

देहरादून :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हाॅकी टीम की खिलाङी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपये दिये जाने की घोषणा की है। सीएम के इस ऐलान से खिलाड़ियों में उत्साह है। इससे अन्य खिलाड़ी भी प्रोत्साहित होंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वंटना कटारिया के प्रदर्शन को गर्व करने वाला बताया है।खेल नीति लागू होगीसीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि में गर्व है कि टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन में उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया का शानदार योगदान रहा है।

खेल नीति

शीघ्र ही हमारे राज्य में एक नई एवं आकर्षक खेल नीति लागू की जाएगी।सीएम ने वंदना कटारिया को पच्चीस लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। सीएम ने कहा है कि राज्य के युवाओं को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

खेल नीति जल्द लागू करने के संबंध में सीएम ने कहा है कि, इस नीति में विशेष रूप से हमारे युवाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा का विकास करने हेतु उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान होगा। हमारा प्रयास होगा कि प्रदेश के कोने कोने में वंदना जैसी प्रतिभा के द्वीप प्रज्ज्वलित हों।

ओलंपिक में हैट्रिक

टोक्यो ओलंपिक्स में भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए हॉकी के मुकाबले में उत्तराखंड की रहने वाली भारतीय खिलाड़ी वंदना कटारिया ने एक के बाद एक गोल बरसाकर ओलंपिक्स के इतिहास में हैट्रिक दर्ज कराई। इसके साथ ही वंदना ओलंपिक्स में भारत की ओर से पहली ऐसी खिलाड़ी बन गईं, जिन्होंने हैट्रिक ली है।

CM ने कहा  हमें गर्व है कि टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन में उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया का शानदार योगदान रहा है।  शीघ्र ही हमारे राज्य में एक नई एवं आकर्षक खेल नीति लागू की जाएगी।

इस नीति में विशेष रूप से हमारे युवाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा का विकास करने हेतु उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान होगा। हमारा प्रयास होगा कि प्रदेश के कोने कोने में वंदना जैसी प्रतिभा के द्वीप प्रज्ज्वलित हों।

शेयर करें !
posted on : August 7, 2021 7:01 am
error: Content is protected !!