posted on : सितंबर 15, 2023 5:18 pm
शेयर करें !

उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, 4 की मौत, 2 घायल

अपडेट

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में हर दिन कोई ना कोई हादसा होता ही रहता है। ऐसा ही एक और हादसा उत्तरकाशी जिले में हुआ है। वाहन में चालक सहित 6 लोग सवार थे, जिसमें 4 की घटना स्थल पर मौत हो गई। 2 घायल बताये जा रहे हैं। तीन घायलों और 1 शव को जिला अस्पताल में पहुंचाया जा रहा है। 2 शवों को निकाला जा रहा हैं। सभी स्थानीय लोग बताये जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार NH-108 पर आर्य विहार आश्रम के पास एक वाहन नदी में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हुआ हो गया। वाहन में 6 लोग सवार थे।

 

गंगोत्री हाईवे पर सैंज में आर्य विहार आश्रम के पास एक वाहन नदी में गिर गया। वाहन में छह लोग सवार थे। जिनमें से तीन की मौत हो गई। तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

गंगोत्री हाईवे के पास वाहन के दुघर्टनाग्रस्त होने की खबर मिली। पुलिस, एसडीआरएफ की टीम एवं जिला चिकित्सालय से एक एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

हादसे में तीन व्यक्ति की जान चली गई। एक शव को निकाल लिया गया जबकि दो शव अभी निकाले जा रहे हैं। वहीं तीन अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

error: Content is protected !!