युवाओं के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष की पहल, आर्मी भर्ती के लिए चलेगी मुफ्त बस

पुरोला: 20 जनवरी से कोटद्वार में आर्मी भर्ती रेली होने जा रही है। भर्ती में शामिल होने के लिए युवा तैयारियों में जुटे हैं। सबसे पहले उत्तरकाशी जिले के युवाओं की भर्ती होगी, जिसके लिए युवा जोरदार तैयारियों में जुटे हैं। पुरोला में आर्मी भर्ती की तैयारियों में जुटे युवाओं के लिए पुरोला नगर पंचायत अध्यक्ष ने पहल की है। वो जहां युवाओं को पौष्टिक आहार दे रहे हैं। वहीं, भर्ती में जाने के लिए भी उनको पूरी मदद कर रहे हैं।

उन्होंने तय किया है कि वो पुरोला से कोटद्वार तक भर्ती में जाने वाले युवाओं के लिए मुफ्त बस सेवा उपलब्ध कराएंगे। भर्ती में जाने वाले युवाओं को इससे दोहरे लाभ होंगे। इससे जहां उनके कोरोना संक्रमित होने का खतरा बिल्कुल कम हो जाएगी। वहीं, आर्थिक मदद भी मिलेगी। बहुत सारे बच्चे गरीब परिवारों के भी होते हैं, जो किराया तक नहीं जुटा पाते हैं। उनके लिए नगर पंचायत अध्यक्ष की ये मुहिम मददगार साबित होगी।

कोरोना काल में युवाओं के लिए की गई इस पहल की लोगों ने जमकर सराहना की है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक परिवहन से कोरोना का खतरा बढ़ा जाता है। जबकि सीधी बस जाने से यह खतरा ना के बराबर रह जाएगा। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को इससे लाभ मिलेगा। साथ ही उनको हौसला भी बढ़ेगा।

शेयर करें !
posted on : December 16, 2020 6:55 am
error: Content is protected !!