उत्तरकाशी : PM मोदी के जन्मदिन पर साधुओं को दान किया भोजन, देवदार के पौधे रोपे

  • PM मोदी के जन्मदिन पर साधुओं को दान किया भोजन.

  • PM मोदी मार्गदर्शन और केंद्र के सहयोग से उत्तराखण्ड में विकास के नये आयाम स्थापित हुए.

उत्तरकाशी: PM मोदी के 70 वें जन्मदिन के पर नागेश्वर धाम नाकुरी में जनपद के साधु संतांे को भोजन दान किया गया। साथ ही गंगा विचार मंच, डुंडा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में नाकुरी में मां गंगा के तट पर सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी स्वस्थ जीवन की कामना की। मां गंगा से प्रार्थना कर प्रधानमंत्री के निरोगी और लंबे जीवन की कामना की।

उत्तराखंड ब्रेकिंग: त्रिवेंद्र कैबिनेट में इन 30 फैसलों पर लगी मुहर, जानें हर फैसला

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व प्रधानगणो के साथ बड़ी संख्या में बीजेपी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण देश मे 14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक बीजेपी कार्यकर्ताओं व बीजेपी संगठन की तरफ से ‘सेवा सप्ताह’ मनाया जा रहा है। इसी अवसर पर सेवा, स्वच्छता व वृक्षारोपण के कार्यक्रमों के तहत आज नाकुरी शिव मंदिर में देव बृक्ष देवदार के 100 पौधों का वृक्षारोपण किया।

गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेन्द्र सिंह बिष्ट ने इस मौके पर कहा कि हर एक पल मां भारती की सेवा में समर्पित रहने वाले, विश्व के सबसे लोकप्रिय व सबसे शक्तिशाली नेता, करोड़ों देशवासियों के ह्रदय सम्राट तथा हम सभी के प्रेरणा स्रोत, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनियाँ में देश का गौरव बढ़ाया है।  डुंडा मंडल अध्यक्ष देशराज बिष्ट व ब्रह्मखाल मंडल अध्यक्ष दुर्गेश सिलवाल ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता मां गंगा से प्रार्थना करते हैं कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।

देखें VIDEO…जनता को मारने-पीटने पर उतारू उत्तराखंड के विधायक
गंगा विचार मंच के जिला संयोजक जयप्रकाश भट्ट ने कहा कि हम पूरे सप्ताह भर विभिन्न प्रकार के सेवा के कार्यक्रम करके मा० प्रधानमंत्री जी की दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की भगवान बदरीविशाल व बाबा केदार से कामना करें। पुर्व जिला पंचायत सदस्य पवन नॉटियाल व जिला कार्यालय मंत्री मनबीर विघाना ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के साथ सदैव माँ गंगा गंगोत्री का आशीर्वाद है।

इस कार्यक्रम में प्रताप राणा जिला मंत्री, सोभन लाल प्रजापति, रमेश रमोला, हेमराज निझोन, माँगली के प्रधान व शमसेर बिष्ट, विक्रम पंवार मंडल महामंत्री, राजेस भट्ट, जगमोहन सिंह, राजेन्द्र पंवार, महावीर बिष्ट, गजेंद्र बिष्ट, बरसाली के क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती गीता बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य आशाराम जुयाल , कैलाश नॉटियाल,, श्रीमती उषा बिष्ट, शैलेन्द्र बिष्ट, किशन सिंह राणा, अनमोल बिष्ट,आशीष जुयाल, श्रीमती बिट्टोरानी, श्रीमती सुमन देवी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। भगवान बदरीविशाल व बाबा केदार से व माँ गंगा यमुना से आपके उत्तम स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करते हैं।

DM मंगेश घिल्डियाल ने पेश की मिसाल, 17 किलोमीटर पैदल पहुंचे गंगी

पौधारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम के बाद एक बैठक में गढ़वाल मंडल विकास निगम के डायरेक्टर लोकेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि दुनिया में आज भारत की जो छवि एवं पहचान बनी है उसका पूरा श्रेय PM मोदी के करिश्माई व्यक्तित्व को जाता है। PM मोदी मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में विकास के नये आयाम स्थापित हुए हैं। केंद्र सरकार द्वारा लगभग एक लाख करोड़ रूपए की विभिन्न परियोजनाएं प्रदेश के लिए स्वीकृत हुई हैं। इनमें बहुत सी योजनाओं पर तेजी से काम भी चल रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, चारधाम सड़क परियोजना ऑल वेदर रोड़, केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण, भारतमाला परियाजना, जमरानी बहुद्देशीय परियोजना, नमामि गंगे, देहरादून स्मार्ट सिटी आदि प्रमुख हैं।

कोरोना की चपेट में MLA और मंत्री, 4 दिन में 4000 मामले, सरकार कह रही डोंट वरी…कैसे ?

कोरोना को नियंत्रित करने के लिए भी मा० प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारों द्वारा यथा संभव प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिए मा० प्रधानमंत्री जी ने 20 लाख करोड़ का पैकेज दिया है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश हित के हर वो काम मुमकिन हुए जो पहले सम्भव नहीं लगते थे। देश के करोड़ो लोगों की आस्था के अनुरूप अयोध्या में श्री राम के भव्य मन्दिर का शिलान्यास मा० प्रधानमंत्री जी के कर कमलों द्वारा किया गया है। 

YouYube-https://www.youtube.com/channel/UCur-S2FXMmMgczMiDFMyreQ

शेयर करें !
posted on : September 17, 2020 10:09 am
error: Content is protected !!