उत्तरकाशी से बड़ी खबर : नगरपालिका के पूर्व EO गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के मामले में चल रही थी जांच

  • दिगबीर बिष्ट

उत्तरकाशी : नगरपालिका बाड़ाहाट (उत्तरकाशी) के अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार कुरील को पुलिस ने  धारा 420 और 409 के तहत आज गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश कर 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया है। बताते चलें कि अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार पर सरकारी पद पर रहते हुए  धन का गबन और धोखाधड़ी के आरोप  के पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस ने ये बड़ी कार्रवाई की है। 

वर्ष 2018 से चल रहा है बीते 2018 में  वितीय अनिमितता और फर्जी कागजात  के तहत पहले से ही मामला चल रहा था जिसमे आज उत्तरकाशी पुलिस ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार कुरील को  गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल  भेज दिया। इसके अलावा पुलिस नगरपालिका से जुड़े  कुछ लोगो पर भी कार्यवाही हो सकती है।

वहीं नगरपालिका उत्तरकाशी के अधिशासी अधिकारी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट का कहना है इन पर मामला 2018 से चल रहा था पर्याप्त साक्ष्य होने पर आज इनकी गिरफ्तारी हुई और  इनको कोर्ट के समक्ष पेश किया  गया वहीं अभी और लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है ।

शेयर करें !
posted on : July 8, 2020 3:40 pm
error: Content is protected !!