आज की सबसे बड़ी खबर : गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार, दो गुर्गे ढेर

नई दिल्ली: कानपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे आखिरकार गिरफ्तार हो गया है. पुलिस ने उसे उज्जैन से गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, उज्जैन के महाकाल मंदिर में वो संरेंडर करना चाहता था, लेकिन पहले ही पुलिस को जानकारी दे दी गई.

गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। यूपी पुलिस के ADG, कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा था कि अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो नजीर बनेगी। बुधवार सुबह विकास के दाएं हाथ अमर दुबे को मुठभेड़ में मार गिराया गया था और उसके दो और साथियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया।

शेयर करें !
posted on : July 9, 2020 4:30 am
error: Content is protected !!