उत्तराखंड : शीतलहर का कहर, इस जिले में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

उधम सिंह नगर : बारिश और बर्फबारी नहीं होने के कारण पूरा उत्तराखंड शीतलहर की चपेट में है। शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 17 जनवरी 2024 को प्रातः 09:30 बजे जारी चेतावनी के अनुसार जनपद उधम सिंह नगर अन्तर्गत सुबह के समय धना कोहरा छाने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

उक्त कारणों से विद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं के जीवन को आसन्न खतरे के दृष्टिगत दिनाक 18 जनवरी 2024 से दिनाक 20 जनवरी, 2024 तक (03 दिन) जनपद के समस्त आंगनवाड़ी केन्द्र, शासकीय अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता है।

शिक्षणेतार कार्यों के दृष्टिगत समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल कार्मिक विद्यालय में यथा उपस्थित रहेंगे। उपरोक्त का आदेश से विचलन आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के सुसंगत प्राविधानो का उल्लधन माना जायेगा।

शेयर करें !
posted on : January 17, 2024 5:24 pm
error: Content is protected !!