उत्तराखंड: श्रमिकों के आंदोलन को किसानों का समर्थन, आटा-चावल के साथ आर्थिक मदद भी दी

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर में लंबे समय से फैक्ट्री कर्मखरियों का आंदोलन चल रहा है। इंटरार्क फैक्टरी सिडकुल पंथनगर के मजदूरों को सामाजिक संगठनों के साथ ही किसानों का समर्थन भी मिल रहा है।

श्रमिकों को चौधरी गेट विदरामपुर कालाढूंगी के किसानों के बीच जा कर फैक्टरी में चल रहे आंदोलन के समर्थन को लोगों से सहयोग प्राप्त किया। ग्रामीण क्षेत्रों के किसान मेहनतकश मजदूरों ने व्यापक समर्थन और सहयोग दिया। लोगों ने सहयोग में गेहूं, चावल, आटा और आर्थिक रूप से भी सहयोग किया।

मजदूरों के लिए सहयोग जुटाने में क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, क्रांतिकारी किसान मंच, किसान आन्दोलन समर्थन कमेटी, संयुक्त किसान मोर्चा (कालाढूंगी), इंटरार्क फैक्टरी के मजदूर और कालाढूंगी के लोगों ने भागीदारी की।

शेयर करें !
posted on : May 21, 2022 3:15 pm
error: Content is protected !!