उत्तराखंड: इन PPS अधिकारियों का प्रमोशन, बने ASP, इनका वेतनामन बढ़ा

देहरादून: पिछले दिनों हुई  DPC के बाद अब PPS अधिकारियों के प्रोमशन कर दिए गए हैं। ये पुलिस अधिकारी CO से अब ASP बन गए हैं। सीओ सदर देहरादून DSP पंकज गैरोला, सीओ लक्सर मनोज ठाकुर और उधमसिंहनगर CO बीर सिंह की ASP पद पर पदोन्नित हुई है।

इनके अलावा नौ और पीपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। इनमें नैनीताल में तैनात DSP संगीता, CID देहरादून चंदन सिंह बिष्ट व उधमसिंहनगर में भूपेंद्र सिंह की ज्येष्ठ वेतनमान 11 में प्रोन्नति हुई है।

साथ ही विजिलेंस ASP रेनू लोहानी, PAC से उत्तम सिंह नेगी व हरिद्वार ASP स्वप्न किशोर सिंह को श्रेणी दो के वेतनमान से श्रेणी एक के वेतनमान में पदोन्नति मिली है। साथ ही एएसपी हरीश वर्मा, सुरजीत सिंह पंवार और शाहजहां जावेद अंसारी को श्रेणी एक से विशेष श्रेणी वेतनमान पर प्रोन्नति दी गई है।

शेयर करें !
posted on : August 19, 2023 9:49 am
error: Content is protected !!