Uttarakhand: पहाड़ की ट्यूशन जाती बच्चियों से छेड़छाड़ कर रहा था युवक, हंगामे के बीच गिरफ्तार

Chamoli News: यूपी से उत्तराखंड आए युवक को पहाड़ में बच्चियों से छेडछाड भारी पड़ी। ट्यूशन से घर आते-जाते लड़कियों को परेशान करने पर स्थानीय लोगों ने थाने में जमकर हंगामा किया। लड़कियों की शिकायत पर छेडछाड करने वाले आदिल अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जनकारी के अनुसार, गुरुवार 03 नवम्बर को वादिनी ने कोतवाली कर्णप्रयाग में तहरीर दी कि, उसको और उसकी 02 सहेलियों को आदिल नाम का युवक काफी दिन से ट्यूशन से घर आते जाते समय परेशान करता है व छेडछाड करता है। गुरुवार को भी आदिल ने इस हरकत को दोहराया। वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली कर्णप्रयाग में पोक्सो अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में आदिल की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र पन्त के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त आदिल को मैन बाजार कर्णप्रयाग से गिरफ्तार किया। आदिल पुत्र सईद अहमद (उम्र 23 वर्ष), पाईबाग, थाना नजीबाबाद, जिला बिजनौर उत्तर – प्रदेश निवासी है, जो वर्तमान में अपर मार्केट कर्णप्रयाग, जनपद चमोली में रह रहा है। जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र पन्त, म0उ0नि0 सुधा बिष्ट, का0 130 ना0 पु0 विक्रम सिंह, का0 295 ना0 पु0 संजीव टांक शामिल रहे।

शेयर करें !
posted on : November 4, 2022 12:33 pm
error: Content is protected !!