उत्तराखंड से बड़ी खबर : औली में 27 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, रोप-वे का संचालन बंद

चमोली : कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मैदान से पहाड़ तक कोरोना के नए केस सामने आ रहे हैं। पर्यटक स्थल औली में रोप-वे संचालन में लगे 27 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद रोप-वे को प्रशासन ने अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया है।

इस केबिल कार में एक साथ 25 लोग सफर कर सकते हैं। दो दिन पूर्ब रोपवे के दो कर्मचारियों को कोरोना जांच के लिए जिला अस्पताल लाया गया था, जिनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद अन्य 34 कर्मचारियों की भी कोरोना जांच कराई गई। जांच में 27 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि रोप-वे और कार्यालय सहित आसपास के क्षेत्र को सेनेटाइजर किया गया है। सभी 27 कर्मचारियों को को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

शेयर करें !
posted on : January 10, 2022 5:07 pm
error: Content is protected !!