IPL-2024 : अब बैंगलोर नहीं बेंगलुरु, RCB ने किया अपने नाम में बदलाव

  • खेल डेस्क 

IPL-2024 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम अब नए नाम के साथ मैदान में उतरेगी। इसके साथ ही टीम की जर्सी में भी बदलाव देखने को मिले हैं। टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में बैंगलोर को चेंज कर अब बेंगलुरु कर दिया है। मंगलवार को फ्रैंचाइजी ने अपने अनबॉक्स (UNBOX) कार्यक्रम में इस बदलाव का ऐलान किया। साल 2008 से इस टीम का नाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर हैं। ऐसे में इस सीजन टीम बदले हुए नाम के साथ मैदान में उतरेगी।

कर्नाटक सरकार ने एक नवंबर 2014 से बैंगलोर शहर का नाम चेंज कर बेंगलुरु कर दिया था। जिसके बाद से RCB के फैंस भी फ्रैंचाइजी को अपना नाम चेंज करने की सलाह दे रहे थे। लेकिन फ्रैंचाइजी द्वारा कोइ बदलाव नहीं किया गया। ऐसे में अब 17वें सीजन में आखिरकार RCB का नाम बदल ही दिया। अब टीम का नाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) हो गया है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) पहली टीम नहीं है जिसने अपना नाम चेंज किया है। RCB के अलावा भी कई टीमें है जिन्होंने अपने नाम में बदलाव किए है। करीब तीन साल पहले किंग्स इलेवन पंजाब ने टीम का नाम चेंज कर पंजाब किंग्स (PBKS) रख लिया था। इसके अलावा दिल्ली डेयरडेविल्स का नाम बदलकर दिल्ली कैपिटल्स (DC) कर दिया था।

फ्रैंचाइजी ने नाम के साथ नई जर्सी भी लॉन्च की। ऐसे में इस दौरान कप्तान फाफ डू प्लेसी, महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने न्यू जर्सी का अनावरण किया। कार्यक्रम में महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) का खिताब अपने नाम करने वाली RCB की महिला टीम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

शेयर करें !
posted on : March 20, 2024 11:38 am
error: Content is protected !!