UTTARAKHAND : पूर्व CM त्रिवेंद्र का बड़ा बयान, बोले : क्या पता कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल जाए ?

हल्द्वानी : केंद्रीय कैबिनेट में विस्तार की चर्चाओं के बीच पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का बड़ा बयान सामने आया है चर्चाएं थी। त्रिवेंद्र को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। इन चर्चाओं को त्रिवेंद्र के बयान ने और तेज कर दिया है।

दरअसल, त्रिवेंद्र को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की पौड़ी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाने या फिर राज्यसभा की खाली होने वाली सीट पर उनको मौका देकर राज्यसभा में भेजा जा सकता है।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज हल्द्वानी पहुंचे। इस दौरान पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से मीडिया कर्मियों ने सीएम पद से हटाए जाने को लेकर सवाल किया।

इस पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने हंसकर कहा कि क्या पता उन्हें कोई और बढ़िया जिम्मेदारी मिल जाए। उन्होंने यह भी कहा कि तीरथ सिंह रावत के नाम पर ही 2022 का चुनाव लड़ा जाएगा।

शेयर करें !
posted on : June 23, 2021 6:06 pm
error: Content is protected !!