HALDWANI : हत्याकांड का खुलासा, सोनू की पत्नी से प्यार कर बैठा था ‘सोनू’, इसलिए मार डाला

हल्द्वानी: पुलिस ने कारोबारी सोनू गुप्ता की हत्या कांड का खुलासा कर दिया है। पालिक नें मामले में सोनू सैनी नाम के सख्श को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह अवैध संबंध मन जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सोनू सैनी का मृतक की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोनू सैनी ने सोनू को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने कहा वह प्यार में अंधा हो गया था। इसलिए उसने कत्ल कर डाला।

हल्द्वानी केक उजाला नगर निवासी सोनू गुप्ता कैटरिंग कारोबार करता था। उसके साथ सोनू सैनी काम करता था। धीरे-धीरे सोनू सैनी ने अपना व्यवसाय शुरू कर लिया। इस दौरान उसका मृतक की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। मृतक के बड़े भाई सर्वेश गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में इस बात का जिक्र किया है। सोनू गुप्ता के पीठ पीछे उसकी पत्नी और प्रेमी आपस में मिलते रहे, जब पति सोनू गुप्ता को इस बात की जानकारी हुई तो उसे रास्ते से हटाने के लिए सोनू सैनी ने यह कदम उठाया।

हत्या के बाद पुलिस ने मृतक सोनू गुप्ता के घर के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों को देखा। शक के आधार पर अभियुक्त सोनू सैनी (28)पुत्र चौखे लाल मूल निवासी छितौनी रोड गांव सैफनी तहसील-शाहबाद थाना सैफनी जिला रामपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि 12 जून को रात 8: 30 बजे वह उजालेश्वर मन्दिर के पास घूम रहा था। इतने में मृतक सोनू गुप्ता मिला। मृतक सोनू गुप्ता घटना के वक्त शराब के नशे में था।

दोनों का आपस मे विवाद हुआ। दौरान मृतक ने कुछ लोगों को भी बुलाया। इससे पहले उसने अपने अगोछे से पीछे से जाकर फंदा लगाकर सोनू गुप्ता का गला घोट दिया। सोनू गुप्ता के गले में फंदा डालकर मार दिया। इतने मे नन्नू उर्फ नन्हे अंसारी और कुंवर सैनी आ गये और उससे कहने लगे कि ये तूने क्या कर दिया। इस पर उसने उन लोगों से उनकी मदद मांगी। आरोपी ने बताया की वह प्यार में अंधा हो गया था। इसलिए उसने सोनू गुप्ता की हत्या की।

शेयर करें !
posted on : June 15, 2021 1:29 pm
error: Content is protected !!