उत्तराखंड: ये होंगे BJP के नारे, एक मंच पर पूर्व CM सारे, PM मोदी भी बनेंगे मुद्दा

देहरादून: चुनाव की तारीखों को ऐलान होने के बाद भाजपा चुनावी रणनीति के अनुसार अब चुनावी मुद्दों को जनता के बीच लेजाने के काम में जुट गई है। भाजपा के निशाने पर जहां कांग्रेस है। भाजपा ने चुनावी नारे भी लॉन्च कर दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को भी मुद्दा बनाने का काम कर रही है।

भाजपा ने अपने पूर्व मुख्यमंत्रियों को एक मंच पर लाकर एकजुट होने का संदेश देने का भी प्रयास किया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता की। इसके जरिए बड़े नेताओं की एकजुटता को दिखाने का भी प्रयास किया गया।

हालांकि, बड़ा सवाल यह है कि जब से धामी को सीएम बनाया गया, तब से कोई भी पूर्व सीएम नजर नहीं आया। रमेश पोखरियाल निशंक की बात करें तो वो केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटने के बाद सक्रिय राजनीति से लगभग दूर हो गए। इस दौरान ना तो किसी सार्वजनिक आयोजन में नजर और ना ही पार्टी के कार्यक्रमों कहीं दिखाई दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम की सुरक्षा को लेकर हुई चूक को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। एक चैनल ने स्टिंग किया था, जिसमें पंजाब पुलिस के बड़े अधिकारी कैमरे पर बोलते दिखाई दिए कि उन्होंने सारी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी थी। उन्होंने कहा कि यह एक चूक नहीं। बल्कि, बड़ी साजिश है।

ये हैं भाजपा के नारे

  • परवाह उत्तराखंड की करती है भाजपा, किया है, करती है, करेगी, सिर्फ भाजपा।
  • युवा शक्ति का जोश लेकर चलेंगे, दिशा मिल चुकी है अब नहीं रुकेंगे।
  • काफल, बुरांश, पहाड़ पुकारे, जिसने बनाया, वही संवारे।
  • मोदी जी कर रहे सपना साकार, हर मन हो रहा बद्री-केदार।

सीएम धामी ने कहा कि यह पहले से तय था, स्टिंग ऑपरेशन में स्पष्ट सुना जा सकता है, यह सब पंजाब सरकार की मिलीभगत से हुआ है। स्टिंग से पंजाब सरकार पूरी तरह बेनकाब हुई है। इस पर कांग्रेस आलाकमान को जवाब देना चाहिए। सीएम धामी ने कहा कि भाजपा ने चुनावी नारे तय कर लिए हैं। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। भाजपा इस बार इन नारों के साथ चुनावी मैदान में होगी।

शेयर करें !
posted on : January 12, 2022 4:53 pm
error: Content is protected !!