उत्तराखंड : पति ने मांगी रोटी तो पत्नी ने डंडे से कूटा, कपड़े भी फाड़े!

रुड़कीः पति-पत्नी के बीच झगड़े आम बात होते हैं। हालांकि, कई बार ये झगड़े बड़ा रूप ले लेते हैं और थानों की चौखट तक जा पहुंचते हैं। ज्यादातर मामलों में शिकायत पत्नी की ओर से होती है। मार-पीटा भी जाता है। लेकिन, इस बार रुड़की में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकार पुलिस भी हैरार रह गई। जिसने भी इस मामले के बारे में सुना, दंग रह गया।

उत्तरकाशी : देर रात मकान पर लगी भीषण आग, बेघर हुए चार परिवार 

आइए अब आपको मामले के बारे में बताते हैं। रुड़की में एक पत्‍नी ने रोटी मांगने पर पति की पिटाई कर दी। पति ने पत्नी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। जानकारी के अनुसार आइआरआइ कालोनी निवासी एक युवक मजदूरी करके घर आया। उसकी गलति केवल इतनी थी कि उसने आते ही पत्नी को खाना देने के लिए कहा। लेकिन, उसकी पत्नी कुछ देर रुकने के लिए कह रही थी। इस बात को लेकर दोनों बीच झगड़ा हो गया है।

उत्तराखंड : कलयुगी बेटे ने पिता को मारडाला, चाक़ू से सीने पर किए वार

पति का आरोप है कि इतनी सी बात पर पत्नी ने पति की डंडे से पिटाई कर दी। साथ ही, उसके कपड़े भी फाड़ दिए। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। उसने पुलिस को बताया कि पहले भी पत्नी कई बार उसकी पिटाई कर चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें !
posted on : March 3, 2023 4:42 pm
error: Content is protected !!