उत्तराखंड: 100 पोलिंग बूथों पर महिलाएं और 5 पर दिव्यांगजनों की होगी तैनाती, बढ़ाया वोटिंग का समय

देहरादून : मुख्य चुनाव आयुक्त दो दिन के उत्तराखंड दौरे पर हैं। वो लगातार चुनावी तैयारियों को परख रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 81.43 लाख वोटर हैं। इस साल 1.9 नई महिला वोटरर और 1.6 पुरुष मतदाता बने हैं। उन्होंने बताया कि नए 18 साल के मतदाता 1 लाख 10 हजार 408 इस साल बने हैं, जो पहली बार वोट करेंगे। 100 पोलिंग बूथों पर महिलाएं और पांच बूथों पर दिव्यांगजनों की तैनाती की जाएगी। राज्य में 150 मॉडल पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि दिव्यांगजनों को वोटिंग लिस्ट में शामिल करने के लिए खास अभियान चलाया गया। इस अभियान के जरिए 66 हजार 648 वोटर सूची में हो गए हैं। साथ ही 80 साल के 1 लाख 48 हजार 53 मतदाता भी इनमें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों के लिए खास व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सभी जगहों पर रैंप की सुविधा दी जाएगी।

उन्होंने राज्य में 6 राजनीतिक दलों से मुलाकात की है। राजनीतिक दलों ने तमाम विषयों पर अपनी चिंता व्यक्त की है, जिसमें सभी साथियों को उचित सुविधाएं मिलने की बात कही है। 100 पोलिंग बूथों पर केवल महिला कर्मचारी होंगी। पांच बूथों पर दिव्यांगजन तैनात रहेंगे। दलों ने मतदान कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार पर जोर देने की बात कही गई है। कुछ दलों ने रोड शो में लोगों की भागीदारी पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है। कुछ दलों ने चुनावी खर्च को बढ़ाने तो कुछ दलों ने चुनावी खर्च को घटाने की बात कही है। लिहाजा राजनीतिक दलों ने चिंता जताई है उस पर भारत निर्वाचन आयोग चर्चा करेगा।

उन्होंने बताया कि कोरोना को देखते हुए पोलिंग बूथों पर मैनजमेंट किया जाएगा। इसके लिए पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की संख्या घटा दी गई है। पहले एक बूथ पर करीब 1500 से अधिक वोटर होते थे। लेकिन, अब एक पोलिंग बूथ पर 1200 मतदाता होंगे। इसके चलते 632 नए बूथ पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। राज्य में कुल 11447 पोलिंग स्टेशन हैं।

सभी पोलिंग बूथों पर ईवीएम के साथ वीवीपैट का इस्तेमाल होगा। आर्मी और सरकारी नौकरी वाले वोटर स्पीड पोस्ट के जरिए मतदान कर सकेंगे। दिव्यांग जनों के लिए हर पोलिंग बूथ में व्हीलचेयर की व्यवस्था होगी। दिव्यांग जनों के लिए 66700 वॉलिंटियर होंगे। बूथ सभी पोलिंग बूथ कोविड सेफ से लैस होंग। मतदान के लिए 1 घंटे का समय बढ़ाया गया। पोलिंग बूथ में कोरोना से संबंधित सभी की व्यवस्थाएं होंगी।

सभी पोलिंग बूथ सैनिटाइजेशन से लैस होंगे। लापरवाही बरतने वाले पर कड़ी कार्रवाई होगी। चुनाव के दौरान शराब पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध इस पर रोक लगाने के लिए आबकारी पुलिस जांच एजेंसियां कड़ाई से काम करेंगे। सभी एयरपोर्ट रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन,सीमा बॉर्डर वाले क्षेत्र सीसीटीवी से लाइव निगरानी होंगे। सुरक्षा तंत्र की सभी टीमें हर जगह तैनात रहकर निगरानी करेंगे। सभी पोलिंग बूथों पर हैंड सेनीटाइजर की व्यवस्था के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराए जाने की पूरी व्यवस्था होगी। पोलिंग बूथों पर अब 8 बजे से 5 बजे तक नहीं बल्कि 8 से 6 बजे तक मतदान होगा।

इंफोर्समेंट संबंधी सभी विभागों को अर्लट कर दिया गया है। सभी मतदाताओं से निर्वाचन आयोग ने सहयोग मांगा है। सी-विजिल ऐप के जरिए आम जनता भी शिकायत कर सकेगी। शिकायत मिलने के सिर्फ 100 मिनट के अंदर एक्शन लिया जाएगा। उसकी सूचना शिकायत करने वाले भी दी जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग है प्रतिबद्ध।

अपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को अपनी जानकारी जनता के सम्मुख उपलब्ध कराना होगा। सोशल मीडिया पर निगरानी रखने की आवश्यकता है। चुनाव के मद्देनजर आयुक्त अपने प्रयास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा, ताकि सेफ वातावरण में अच्छी तरह से चुनाव संपन्न कराया जा सके। किसी भी तरह की अमर्यादित भाषा विवादित सांप्रदायिक भाषण की रिकॉर्डिंग कर कोई भी आम आदमी वीडियो फोटो चुनाव आयोग को शिकायत के लिए भेज सकता है।

शेयर करें !
posted on : December 24, 2021 1:15 pm
error: Content is protected !!