पुरोला की शिक्षिका को मिलेगा प्रतिष्ठित शैलेश मटियानी अवार्ड, यहां देखें पूरे राज्य की लिस्ट

देहरादून: प्रतिष्ठित राज्य शैलेश मटियानी पुरस्कार-2018 की घोषणा हो गई है। राज्य में शिक्षा के उन्नयन और गुणात्मक सुधार की दिशा में काम करने वाले शिक्षकों को यह पुरस्कार दिया जाता है। पुरस्कार के लिए कमेटी का गठन किया गया है, जो शिक्षकों का चयन करती है। इनमें राजकीय बालिका इंटर काॅलेज पुरोला की शिक्षिका बनीता पंवार का नाम भी शामिल है।

यह पुरस्कार 2 श्रेणियों में दिए जाते हैं। प्राथमिक वर्ग में आठ शिक्षकों का चयन किया गया है। जबकि माध्यमिक वर्ग में 11 शिक्षकों का चयन किया गया है। राज्यपाल से स्वीकृति मिलने के बाद शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम पुरस्कारों की सूची जारी कर दी है।

शेयर करें !
posted on : December 29, 2020 8:15 am
error: Content is protected !!