उत्तराखंड: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीएम धामी ने किया प्रदेश की मेधावी बालिकाओं को सम्मानित

देहरादून: राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की होनहार बेटियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या भी मौजूद रही।

बता दें हर साल राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को मनाया जाता है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की 320 मेधावी बालिकाओं को स्मार्ट फोन देकर सम्मानित किया।

बता दें राष्ट्रीय बालिका दिवस के दिन को लड़कियों के साथ ही समाज को भी शिक्षित और जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। इस दिन हर साल राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन करती हैं।

शेयर करें !
posted on : January 24, 2024 9:43 pm
error: Content is protected !!