उत्तराखंड: BJP विधायकों की बढ़ी टेंशन, टिकट कटना तय!

देहरादून: 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है। भाजपा और कांग्रेस अब तक उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं कर पाए हैं। कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों पर आज दिल्ली में मंथन होगा। जबकि, कांग्रेस पहले से ही दिल्ली में उम्मीदवाररों के नामों पर चर्चा कर रही है। आज भाजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक भी दिल्ली में होने जा रही है।

इस बैठक से जहां भाजपा संगठन को यह उम्मीद है कि प्रत्याशियों की पहली सूची तैयार कर जारी हो जाएगी। वहीं, कई विधायकों की रातों की नींद भी उड़ा दी है। भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में शनिवार को सभी 70 सीटों के पैनल को तैयार कर लिया है। एक सीट पर तीन-तीन नामों को केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजा गया है, जिन पर आज चर्चा होगी।

यूपी में भाजपा ने 25 प्रतिशत विधायकों के टिकटों पर कैंची चलाई है। माना जा रहा है कि उत्तराखंड में भी इसी फॉर्मूले को अपनाया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो 10 से 15 विधायकों के टिकट कटने तय हैं। विधायकों में इसको लेकर बेचैनी भी नजर आई। विधायक राजधानी देहरादून में सक्रिय नजर आए। वे मुख्यमंत्री और मंत्रियों से लेकर संगठन के पदाधिकारियों से इस संबंध में जानकारी लेने की कोशिश करते रहे।

शेयर करें !
posted on : January 16, 2022 11:14 am
error: Content is protected !!