उत्तराखंड: दिल्ली के CM केजरीवाल ने किया ट्वीट…कल देहरादून मिलते हैं, पूछा क्यों नहीं दे सकते मुफ्त बिजली?

देहरादून: 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर BJP और कांग्रेस के अलावा इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) भी खुद को विकल्प के रूप में पेश कर रही है और लगातार चुनावी तैयारियों में जुटी है। इन्हीं तैयारियों को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwalaap ) कल उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल का यह पहला उत्तराखंड दौरा होगा। इसके लिए आप कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि उत्तराखंड खुद बिजली बनाता है, दूसरे राज्यों को बेचता भी है। फिर उत्तराखंड के लोगों को इतनी महंगी बिजली क्यों दी जाती है। दिल्ली अपनी बिजली नहीं बनाता, दूसरे राज्यों से खरीदता है। फिर भी दिल्ली में बिजली फ्री है। क्या उत्तराखंड वासियों को फ्री बिजली नहीं मिलनी चाहिए? कल देहरादून में मिलते हैं।

शेयर करें !
posted on : July 10, 2021 1:44 pm
error: Content is protected !!