CM त्रिवेंद्र पर कांग्रेस के तीखे वार, मांगा इस्तीफा, राज्यपाल से मिलेगा डेलिगेशन

  • CM पर न्यायालय ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं।

  • CM को भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।

देहरादून : कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश के CM पर न्यायालय ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के CM को भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से इस बारे में मुलाकात करेगा।

बड़ी खबर : हाईकोर्ट के फैसले से मची हलचल, CBI करेगी जांच

पूर्व CM हरीश रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री को अब पद पर नहीं रहना चाहिये। हरीश रावत ने कहा कि सीबीआई को जल्द केस दर्ज करना चाहिए। साथ ही कहा कि राज्य की पुलिस पर भरोसा नहीं किया, इसके चलते मामला CBI को दिया गया। सीएम हरीश रावत ने कहा कि मामले की जांच की पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए CM को अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए। कांग्रेस राज्यपाल से मुलाकात कर सीएम के इस्तीफे की मांग करेगी।

 

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने पद का फायदा उठाते हुए भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। हमेशा से कांग्रेस की आवाज को दबाया गया है। मामले में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र रावत, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और इंदिरा हृदयेश राज्यपाल से मुलाकांत करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक CM इस्तीफा नहीं देते, तब तक कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।

YouTube : https://www.youtube.com/channel/UCur-S2FXMmMgczMiDFMyreQ?view_as=subscriber

शेयर करें !
posted on : October 28, 2020 9:40 am
error: Content is protected !!