उत्तराखंड: बहनों को CM धामी का तोहफा, आज ही नहीं, कल भी कर सकेंगी मुफ्त सफर

देहरादून: रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बहनों के लिए मुफ्त सफर का आदेश सरकार की ओर से पहले ही जारी कर दिया गया था। अब इसमें बदलाव करते हुए बहनों के लिए आज 30 अगस्त को 12 बजे से लेकर 31 अगस्त रात्रि 12 बजे तक के लिए बसों में सफर की सुविधा कर दी गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए यह जानकारी दी है।

जिसमें कहा गया है कि रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर दिनांक 30 अगस्त दोपहर 12 बजे से 31 अगस्त रात्रि 12 बजे तक उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में माताओं-बहनों की यात्रा निःशुल्क किए जाने का निर्णय लिया है। हमारी बहनें उत्तराखण्ड सहित अन्य राज्यों से होकर जाने वाली उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में निरूशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकती हैं।

शेयर करें !
posted on : August 30, 2023 12:09 pm
error: Content is protected !!