उत्तराखंड : AAP ने पूछा, क्या कर्नल कोठियाल अगले CM होने चाहिए? असामाजिक तत्वों ने कर दी ये हरकत

देहरादून: उत्तराखंड में 2022 की जंग तेज हो गई है। पोस्टर वार भी शुरू हो गया है। चुनावी ऐलान से पहले सभी राजतिक दल अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं। आप आदमी पार्टी ने भी रणनीति के तहत पोस्ट लगाए कि क्या कर्नल अजय कोठियाल को उत्तराखंड का अगला सीएम बनना चाहिए। इस पर कुछ असामाजिक तत्वों ने होर्डिंग्स और पोस्टरों पर नहीं लिख दिया। ऐसा कई जगहों पर किया गया है।

हरिद्वार में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड ने कर्नल कोठियाल उत्तराखंड के अगले सीएम होने चाहिए? इससे संबंधित कई होर्डिंग लगवाए गए हैं। यहीं नहीं ऐसे होर्डिंग राज्य के अन्य शहरों में भी लगवाए गए हैं। हरिद्वार में असामाजिक तत्वों ने एक होर्डिंग पर श्कर्नल कोठियाल उत्तराखंड के अगले सीएम होने चाहिए? के आगे नहीं लिख दिया। जिसे लेकर हंगामा मच गया। इस बात से उत्तराखंड आम आदमी पार्टी में खासा रोष फैल गया।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसके संकेत दिए थे। तब मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा था कि भाजपा सरकार उत्तराखंड में पूरी तरह से नाकाम रही है। यहां तीन-तीन मुख्यमंत्री बदले गए, लेकिन लोगों की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे।

इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की जनता से कर्नल अजय कोठियाल को आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी से मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाए जाने पर सुझाव भी मांगा था। सिसोदिया ने कहा था कि उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन हो- भ्रष्ट नेता या देशभक्त फौजी। इस दौरान ही सिसोदिया ने कहा था कि क्या कर्नल कोठियाल उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री होने चाहिए?

शेयर करें !
posted on : August 4, 2021 2:41 pm
error: Content is protected !!