बड़ी खबर : IPS रवि सिन्हा बने RAW चीफ

नई दिल्ली : IPS अधिकारी रवि सिन्हा को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा 30 जून को अपना कार्यभार संभालेंगे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। फिलहाल सामंत गोयल रॉ प्रमुख हैं।

कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया है कि वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा को सोमवार को भारत की खुफिया एजेंसी रॉ का नया प्रमुख नियुक्त किया गया। जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी सिन्हा वर्तमान में कैबिनेट सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं।
Image

मंत्रालय के आदेश में कहा गया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दो साल के कार्यकाल के लिए सिन्हा को रॉ के नए प्रमुख के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। बता दें कि सिन्हा ने सामंत कुमार गोयल की जगह ली है, जो 30 जून, 2023 को अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।

शेयर करें !
posted on : June 19, 2023 2:15 pm
error: Content is protected !!