उत्तराखंड : इस बार होकर रहेगा परिवर्तन, गांव-गांव, घर-घर चलेगा अभियान

पौड़ी: विधानसभा चौबट्टाखाल के पोखड़ा ब्लॉक के वरिष्ठ नागिरिकों की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष अरुणोदय सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राज्य में सरकार काम कर रही है। उससे आम लोग परेशान हैं। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि वोट लेने के बाद क्षेत्र से गायब हो जाते हैं। चुनाव आते ही फिर नजर आने लगते हैं।

बैठक में कांग्रेस पार्टी को 2022 में मजबूत करने के लिए सुझाव लिए गए। वक्ताओं ने अपने विार भी रखे। विचार मंथन के बाद वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ का गठन किया गया। जिसमें कुंदन सिंह रावत को वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, पूरन सिंह भंडारी, साबर सिंह, बेदपाल, राजपाल को उपाध्यक्ष बनाया गया। वीरेंद्र सिंह रावत को महासचिव, राम रतन सिंह कंडारी को मीडिया प्रभारी बनाया गया। साथ ही पंचम सिंह, भरत सिंह, सोहन सिंह, गुलाब सिंह, श्याम लाल, बलवीर सिंह, पृथ्वी सिंह और अर्जुन सिंह को प्रचार समिति का सदस्य नामित किया गया। वरिष्ठ जनों ने 2022 में कांग्रेस को चौबट्टाखाल विधानसभा और उत्तराखंड को विजई भव का नारा भी दिया गया।

वरिष्ठ नागरिकों को कहना है कि इस बार जनता मन बना चुकी है कि तरह से आजादी का आंदोलन चला थी। उसी तर्ज पर इस बार परिवर्तन का आंदोलन चलेगा। एक और लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान कई लोगों ने कांग्रेस का दामन भी थामा। लोगों ने पार्टी को मजबूती प्रदान करने का प्रण लिया और तय किया कि परिवर्तन के इस आंदोलन में हर घर से एक युवा शामिल होगा।

सभी ने संकल्प लिया कि घर-घर, गांव-गांव जाकर हम कांग्रेस के लिए काम करेंगे। हर घर से एक व्यक्ति को जोड़ने का काम करेंगे। वरिष्ठ नागरिकों का कहना है कि वर्तमान में भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ यह एक लड़ाई है। क्षेत्र में लोग लगातार कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं।

कांग्रेस प्रदेश सचिव युवा नेता कविंद्र इष्टवाल ने कहा कि जनता मन बना चुकी है। भ्रष्ट सरकार को उखाड़े फेंकना है। उन्होंने कहा कि जनता की परेशानियों से सरकार को कोई मतलब नहीं है। सत्ता में बैठे लोग जनता का दर्द भूल चुके हैं। विकास के दावे तो किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं आता है। ऐसे में एक बात तो तय है कि इस बार परिवर्तन होकर रहेगा।

इस अवसर पर अमर सिंह, राजपाल, इंदर सिंह, सोहन सिंह, भरत सिंह, निर्मल, वीरेंद्र सिंह रावत, भुवन चंद्र, राजेश सिंह रावत, जगदीश, सूरत सिंह बिष्ट, कृपाल सिंह, अमर सिंह, यशपाल, लाल सिंह, सुशील, अमरदीप, मनबर सिंह समेत अन्य लोग भी शामिल रहे।

शेयर करें !
posted on : September 15, 2021 6:10 pm
error: Content is protected !!