उत्तराखंड : बढा़ कोरोना का खतरा, देहरादून में एक और केस

देहरादून: देहरादून में एक और कोरोना संक्रमित मामला सामने आया है। जिसके बाद अब राज्य में संक्रमित मरीजों का आकाड़ा 93 हो गया है। जानकारी के मुताबिक बसंत विहार निवासी महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह कुछ दिन पहले ही अपने पति के साथ महाराष्ट्र से लौटी है। 15 मई को बेटे ने बसंत विहार थाना पहुंचकर उनके पहुंचने की सूचना दी थी। जिसके बाद दोनों पति पत्नी का सैंपल लिया गया। महिला का सैंपल पॉजिटिव पाया गया है। परिवार मूल रूप से उत्तरकाशी का रहने वाला है।

 

शेयर करें !
posted on : May 18, 2020 4:50 am
error: Content is protected !!