देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की मौत के आंकड़े बढ़ते ही जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज भी 18 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत भी हुई है, हालाँकि ये सभी अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे। अक्टूबर माह के 15 दिनों में ही अब तक 203 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है।
इसके अलावा प्रदेश में आज 423 कोरोना पॉजिटिव के नए मामले सामने आए हैं। वहीं 833 संक्रमित लोगों को उपचार के बाद ठीक होकर डिस्चार्ज किया गया। हालाँकि प्रदेश में लगातार मरीज ठीक भी हो रहे हैं, प्रदेश में रिकवरी रेट 87.85 फीसदी है। जबकि, अब भी 15,986 सैम्पल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
इसके बाद प्रदेश में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 56,493 तक जा पहुंचा है। इनमे से 49,631 ठीक हो चुके हैं। जबकि, 814 लोगों की मौत हो चुकी है। 366 कोरोना संक्रमित प्रदेश से बाहर जा चुके हैं। अब 5,682 सक्रिय संक्रमित हैं।
आज मिले जिलेवार आंकड़े:
- देहरादून – 150
- उत्तराकाशी – 21
- नैनीताल – 62
- अल्मोड़ा – 49
- हरिद्वार – 37
- पौड़ी – 28
- रुद्रप्रयाग – 17
- टिहरी – 12
- पिथौरागढ़ – 12
- बागेश्वर – 08
- चंपावत – 05
- यूएसनगर – 22