चुनावी मोड़ में BJP, कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

उत्तरकाशी : उत्तराखंड बीजेपी अपने चुनावी मोड़ में है। 2022 के विधानसभा चुनावों को फतह करने के लिए समूचे उत्तराखंड में बीजेपी सभी जिलों व मंडलों में कार्यकर्ताओं को तैयार करने के लिए प्रशिक्षण बैठकों का आयोजन कर रही है। प्रदेश व जिलों के बाद मंडलों का प्रशिक्षण बैठकों नक आयोजन शुरू हो चुका है। इसी क्रम में मंडल प्रशिक्षण बैठक में BJP उत्तरकाशी जिले की डुंडा मंडल का प्रशिक्षण योजना बैठक का आयोजन हुआ। इस प्रशिक्षण बैठक में जिला अध्यक्ष रमेश चौहनजी महामंत्री हरिश डंगवाल जी के साथ गढ़वाल मंडल विकास निगम के डायरेक्टर लोकेन्द्र सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष देशराज सिंह बिष्ट, पवन नॉटियाल की उपस्थिति में मंडल प्रशिक्षण वर्ग की बैठक सम्पन्न हुई।

 

मंडल के सभी पदाधिकारियों व जिले के अपेक्षित पार्टी के जिला पदाधिकारियों ने मंडल प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। मंडल के प्रशिक्षण टोली एवं प्रमुख नेताओं व कार्यकर्ताओं में प्रशिक्षण को लेकर उत्साह देखने को मिला। जिला अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को समय-समय पर प्रशिक्षण देती है। बीजेपी नेता लोकेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि बैठकों के सत प्रतिशत सफल आयोजन के लिए सभी बूथ अध्यक्ष व मंडल की कार्यकारिणी व उनके सहयोगी आने वाले समय मे पार्टी की नीति व रीति को बूथ बूथ ले जाकर पार्टी को मजबूती देंगे।

 

बीजेपी जिला महामंत्री हरीश डंगवाल ने कहा कि इन मंडल प्रशिक्षण वर्ग में केंद्र व राज्य की बीजेपी सरकार के जनहित व विकास के कार्यों को गांव गांव ले जाएंगे। डुंडा मंडल के अध्यक्ष देशराज बिष्ट ने कहा कि उनके मंडल के सभी कार्यकर्ता आने वाले चुनावों के लिए तैयार हैं। मंडलों के प्रशिक्षण वर्गो की बैठकों को सुचारू व व्यवस्थित करने के लिये अलग अलग समितियों का गठन किया गया। मंडल प्रशिक्षण वर्ग के मंडल महामंत्री राजेश भट्ट, रमेश रमोला, अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष सोभानलाल, नत्थी सिंह नेगी, भवानी देवी, पदम जोशी सहित सभी अपेक्षित कार्यकर्ता व बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे।।

शेयर करें !
posted on : October 15, 2020 10:02 am
error: Content is protected !!